मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज का 54 वां जन्मदिन मारुफ़पुर में मनाया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली चहनिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज का 54 वां जन्मदिन शुक्रवार को मारुफपुर स्थित बांसफोडवा बस्ती में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश यादव बौरी के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जरूरतमंदों में फल का वितरण हुआ और एक पेड़ मां के नाम के तहत नीम एवं पीपल के पौधे भी लगाए गए।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी उत्तर के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महराज जी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए उनका जन्मदिन आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ केक काटकर मनाया गया है।

इस अवसर पर राकेश यादव रौशन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। उनको और अधिक ऊर्जा मिले, सभी लोगों की उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं हैं।

इस मौके पर अशोक यादव, सरफराज अहमद, शिवदास यादव, सर्वेश कन्हैया, मिश्री यादव, हलधर यादव, राजेश यादव बीडीसी, धर्मेंद्र गुप्ता, अखिलेश मौर्या, विक्की यादव, बेचू गुप्ता, डॉ. राजेश निषाद, भोला विश्वकर्मा, इरफान अहमद सुड्डू, अरमान अहमद, रमाशंकर ओझा सहित बांसफोडवा बस्ती के बच्चे, पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।