धीना
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वाँ जन्मदिवस पर पिपरी के दुखहरन दास मंदिर पर उनके दीर्घायु जीवन के लिए सुंदरकांड व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत बरहनी ब्लॉक पर 40 व पिपरी में 20 पौधे लगाए गए।वही उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हम लोगों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है।उनके दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।प्रदेश को विकसित व विकास की ओर ले जाने के लिए एक बार फिर उनको मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके लिए सभी को अपनी अपनी ताकत को दिखलाने का काम करना होगा।तभी प्रदेश को मजबूत किया जा सकता हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। पर्यावरण के संतुलन के लिए सबको अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाना जरूरी है।पौधे लगाने के साथ उसका संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बरहनी बीडीओ, बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू ,राजेश तिवारी, इंद्रजीत बिंद, भगवती तिवारी, बड़े तिवारी, रमेश राय, मोहन राय, आलोक राय, जयप्रकाश उपाध्याय, बंधु राम, मिंटू सिंह आदि रहे।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827