चन्दौली एसपी आकाश पटेल ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में अलीनगर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जांच में सामने आया कि 28 मई को स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना से पहले उसी दुकान में टप्पेबाजी हुई थी, लेकिन सूचना होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा एक युवती के सुसाइड नोट छोड़कर गायब होने के मामले में भी लगभग दो माह तक जांच लंबित रही।

युवती की मृत्यु गुमशुदगी वाले दिन ही वाराणसी में हो गई थी, लेकिन समय पर जानकारी और जांच न होने से उसका अंतिम संस्कार अज्ञात शव के रूप में कर दिया गया। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई