– विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की ओर से आयोजित हुआ हिन्दू शौर्य दिवस

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के मणि मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव मनाया गया। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की ओर से उक्त दिवस को हिन्दू शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य अतिथि धर्मसंघ मणि मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि महंत योगी आदित्य नाथ वर्तमान में सनातन के सूर्य हैं।

हिन्दूओं की शक्ति हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में सनातन के सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। उनके शासन काल में प्रत्येक नागरिक अपने धर्म के प्रति सुख के साथ रह रहा है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामजीतन पांडेय छोटे महराज मणि मंदिर महाराज ने कहा कि  काशी विश्वनाथ का वैभव वापस लौट रहा है। यह असंभव कार्य हमारे महंत मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही संभव हो रहा है। इसके लिए हर सनातनी गौरवान्वित है।

इस अवसर पर मणिमंदिर परिसर में महंत योगी आदित्यनाथ के नाम से एकमुखी व पंचमुखी रुद्राक्ष के पांच पौधों के साथ 54 देववृक्षों के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गो सेवा एवं पूजन किया गया। योगी जी के शुभ जन्मदिवस पर बनारस संगीत घराने की ओर से विश्वमंगल के लिए सोहर, भजन और भक्तों द्वारा भंडारा भी किया गया। इस अवसर पर 54 गो माताओं का पूजन किया गया।

विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह साधु जी सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये एवं गोसेवा, पूजन एवं पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी आए सभी अतिथियों को संगठन का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया तथा सभी के प्रति आभार प्रकट किया! कार्यक्रम का संचालन संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह द्वारा किया गया!

इस अवसर पर केशव सिंह, सुंदरम सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, संतोष कुमार सिंह, गौरव कुमार उपध्याय, डा. डीपी सिंह, अंबरीश सिंह, राणा संत विजय सिंह, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, महात्मा पाण्डेय,आद्या सिंह, मनीष सिंह, राजकुमार सोनकर,सुकेश सिंह की सक्रीय सहभागिता रही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।