ड्यूटी के दौरान गहरी नींद में मिली स्वास्थ्यकर्मी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डबल ड्यूटी देनी पड़ती है जिससे समस्या बनी रहती है भटकते रहे मरीज वीडियो वायरल

कौशाम्बी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी पैथोलॉजी कक्ष में ड्यूटी के दौरान टेबल पर सिर रखकर सोती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस दौरान जांच कराने पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं मिला।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में पहले से ही कर्मचारियों की कमी और अव्यवस्थाओं की शिकायतें रहती हैं, ऐसे में ड्यूटी के समय कर्मचारियों का सोना मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है।वायरल वीडियो के बाद अब लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर टिकी हैं

कि मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी से बात करने का प्रयास किया गया बात नहीं हो सकी अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें डबल ड्यूटी देनी पड़ती है जिससे उनकी समस्या बनी रहती है

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।