राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

बीते बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की पूर्व निर्धारित प्रान्तीय वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता एवं प्रान्तीय संरक्षक डॉ सालिक राम प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

बैठक का संचालन प्रान्तीय महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने किया।

प्रदेश के कोने-कोने से विभिन्न जिलों , मण्डलों एवं प्रान्त के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता से बैठक की सार्थकता को सिद्ध किया। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान चलाए जाने, विभिन्न जिलों, मण्डलों एवं शाखा स्तर पर राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन, सदस्यता शुल्क, खण्ड शिक्षा अधिकारियों का प्रकरण, समयबद्ध पदोन्नति, नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिए जाने, ग्रीष्मावकाश में काम करने के पश्चात भी उपार्जित अवकाश व्यवस्था नहीं होने आदि विषयों जोरदार ढंग से मुखर होकर विभिन्न वक्ताओं द्वारा विचार रखे गए।

प्रान्तीय पदाधिकारियों में वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, डॉ सत्यपाल सिंह कर्दम और इन्दु यादव ; प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राय , अनुप्रिया गौतम, उमेश कुमार पाण्डेय और रीता प्रसाद; प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री विनोद कुमार पाल एवं अंजू रानी , प्रान्तीय संगठन मन्त्री डॉ अमर सिंह एवं सरोज गिरि , प्रान्तीय विधि मन्त्री फ़ैज सिद्दीकी , प्रान्तीय प्रचार मन्त्री अंजलि प्रिया गौतम, प्रान्तीय सांस्कृतिक मन्त्री राजकुमार एवं पायल जैन , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव तथा प्रान्तीय आय एवं व्यय निरीक्षक नीतू मिश्रा सम्मिलित रहीं।

मेरठ मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार एवं मण्डलीय मन्त्री डॉ सतीश कुमार, बरेली मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष केहरी सिंह, विन्ध्याचल मण्डल की वरिष्ठ मण्डलीय उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव एवं मण्डलीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वाराणसी मण्डल की मण्डलीय संयुक्त मन्त्री पिंकी यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कासगंज के जिलाध्यक्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मदन चन्द्र राजपूत, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शैलेन्द्र चतुर्वेदी, इटावा के जिलाध्यक्ष प्रशान्त कुमार, बलरामपुर के जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष अम्बरीष मिश्र, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष शसमरजीत मल्ल, रायबरेली के जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, बहराइच के जिलाध्यक्ष पंकज यादव, मीरजापुर के जिला मन्त्री आनन्द दुबे, बाराबंकी के जिला मन्त्री डॉ श्रीकान्त शर्मा, झाॅंसी के जिला मन्त्री कपिल देव तिवारी , सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, कन्नौज के जिला उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता आदि ने संगठन को आगे बढ़ाने हेतु अपने विचार रखे।

प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् ने संगठन को सशक्त करने पर बल दिया।

बैठक का समापन प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम के अध्यक्षीय भाषण से हुआ।

उन्होंने सम्पूर्ण प्रदेश में संगठन के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए सभी साथियों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन से जुड़ें। संगठन उनकी समस्याओं का समाधान करने में सफल होगा।

 

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।