मीरजापुर
छानबे विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिकी कोल का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया | सुबह से ही छानबे विधायक रिकी कोल के व्हाट्सएप नंबर से लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही थी जिसकी जानकारी होने पर विधायक रिकी कोल ने कटरा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोगों से विधायक के व्हाट्सएप नंबर से पैसे की डिमांड की जाती रही जिसकी सूचना लोगों ने विधायक रिकी कोल को फोन के माध्यम से दी |
विधायक ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए साइबर थाने में प्राथमिक भी दर्ज करा दी |
अब यहां बड़ा प्रश्न चिन्ह यह उठता है कि जब इतने बड़े पद पर रहते हुए विधायक जैसे लोगों का व्हाट्सएप नंबर हैक हो सकता है तो आम नागरिकों के साथ क्या हो सकता है |
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिक दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है |











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827