विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा अन्य पदाधिकारीगण के साथ पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा अन्य पदाधिकारीगण के साथ पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रति वर्ष 5 जून को किया जाता है।

इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाई जाए, कचरे का सही ढंग से निपटान किया जाए, सिंगल यूज़्ड प्लास्टिक एवं एकल उपयोग वाली वस्तुओं का प्रयोग कम से कम किया जाए, पानी को बर्बाद होने से बचाया जाए, नल को कहीं भी खुला नहीं छोड़े और अगर नल खुला हुआ है तो उसे स्वयं भी बंद करें और ऊर्जा की बचत जैसे कदम उठाने पर जोर देने की अपील की गई।

वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम जिला वन प्रमंडल मोतिहारी के सौजन्य से संपन्न हुआ जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।