मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक मनाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, पर्यावरण अनुकूल प्रदर्शनी, ड्राइंग प्रतियोगिता और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 04 जून, 2026;

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक मनाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, पर्यावरण अनुकूल प्रदर्शनी, ड्राइंग प्रतियोगिता और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व 04 जून,2026 को प्रातः 10 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु बनारस रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्क में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया । इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में पर्यावरण अनुकूल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित रेल परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में ’05-जून’ को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया है, इसके बाद पहली बार 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था ।

इस वर्ष-2026 में विश्व पर्यावरण दिवस का थीम जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है ।

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को हल करने हेतु प्रयासरत है । आम लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय खतरों को आम जन तक पहुंचा कर प्रकृति अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पुन: प्रयोज्य, टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देना है, जिससे स्वच्छ ग्रह और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान मिल सके ।

उन्होंने कहा की पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की ही देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्राकृतिक को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करना प्राथमिक फोकस है, जिसमें प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, कटलरी और डिस्पोजेबल कंटेनर जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

अपशिष्ट को न्यूनतम करने हेतु उपभोक्ताओं और व्यवसायों द्वारा उत्पन्न प्लास्टिक कचरे की मात्रा को कम करना, जिसमें पुनर्चक्रण और खाद बनाने को बढ़ावा देना,पर्यावरण अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग विकल्पों का उपयोग करने वाले व्यवसायों को समर्थन देना तथा प्लास्टिक प्रदूषण के पर्यावरणीय प्रभाव और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के महत्व के बारे में जनता को शिक्षित करना शामिल है।

इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण सुधार के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में शामिल स्थानीय कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

इस दौरान भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संध वाराणसी के सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का थीम “जल और ऊर्जा संरक्षण” “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ”के विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यात्रियों को जागरूक किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(C&W) श्री अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, सहायक मंडल इंजीनियर (नगर) ए.के.पाण्डेय समेत स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया I

इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण एवं उर्जा संरक्षण माह के अंतर्गत वाराणसी सिटी स्टेशन के निकट समपार सं-25 स्पेशल पर वाहन चालकों को डीजल पेट्रोल बचत करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को रेड लाइट होने या समपार बंद होने पर वाहन का इंजन बंद करने तथा डीजल पेट्रोल बचत करने हेतु जागरूक किया गया I

इस अभियान में वाराणसी सिटी के स्टेशन अधीक्षक ई. एच. हाशमी,स्टेशन मास्टर पुष्पराज सिंह,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू यादव समेत स्टेशन के कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया I

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।