गहरे और असुरक्षित घाटों पर पुलिस का विशेष अभियान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

गंगा में बढ़ती जलधारा और सुरक्षा के दृष्टिगत वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना दशाश्वमेध अंतर्गत शीतलाघाट चौकी प्रभारी रवि सिंह ने जल पुलिस के साथ चिन्हित गहरे एवं असुरक्षित घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाटों पर स्नान करने के लिए प्रेरित करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने लोगों को गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी।

वहीं घाटों पर संचालित नाविकों को भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं को चिन्हित गहरे एवं असुरक्षित स्थानों पर स्नान न करने के लिए जागरूक करें और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।

चौकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा तट पर आने वाले लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा आगे भी घाटों पर सुरक्षा और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

“सुरक्षित स्नान, सुरक्षित जीवन” के संदेश के साथ पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी करने के औजार के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे।

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।