वाराणसी।
मंडलायुक्त एस. राज लिंगम ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना ,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचे थे।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, विद्युत ,पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें सामने आई मंडलायुक्त ने प्रत्येक मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की तत्काल निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कुछ मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा की जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। और उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 39
Users This Year : 15606
Total Users : 28199
Views Today : 99
Total views : 56007