वाराणसी
थाना कपसेठी क्षेत्रान्तर्गत कालिकाधाम पीजी कॉलेज, सेवापुरी, वाराणसी में आयोजित उ0प्र0 संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थी श्रेया भारती पुत्री अनिल कुमार भारती, निवासी 35/2 बाबूपुरवा कॉलोनी, पुराना सेंट्रल, किदवईनगर, कानपुर के स्थान पर अभियुक्ता तनिषा कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह, निवासी महरावँ, थाना रोह, नेवादा, बिहार (हाल पता: बाजार समिति, आरके कॉलोनी, टॉपर लाइब्रेरी, पटना, बिहार) द्वारा कुटरचित प्रवेश पत्र/आधार कार्ड एवं फोटो एडिट कराकर फर्जी रूप से परीक्षा देने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक प्रो0 अनिकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त संदिग्ध अभ्यर्थी को थाने लाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0076/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी0एन0एस0 एवं 7/8/13 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 01.06.2026 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्ता तनिषा कुमारी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के संबंध में विवेचना प्रचलित है तथा साक्ष्य संकलन के उपरांत उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 31.05.2026 को कालिकाधाम पीजी कॉलेज, सेवापुरी, वाराणसी में श्रेया भारती के स्थान पर परीक्षा देने आई थी। उसे एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड व फोटो एडिट कराकर उसकी सहेली प्रीति के मित्र रोशन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। रोशन द्वारा उसे परीक्षा हेतु वाराणसी भेजा गया तथा इसके एवज में ₹7,000/- अग्रिम दिए गए एवं शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
तनिषा कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह, निवासी महरावँ, थाना रोह, नेवादा, बिहार (हाल पता: बाजार समिति, आरके कॉलोनी, टॉपर लाइब्रेरी, पटना, बिहार)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
• थानाध्यक्ष उ0नि0 विकास कुमार मौर्य, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• म0का0 श्रद्धा अग्रहरि, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498