सकलडीहा
चंदौली सकलडीहा कस्बे में कपड़ा व्यवसायी सुमित कुमार रस्तोगी के तथा उनके पाटीदार के बीच मारपीट तथा जेवर छीनी जाने का घटना घटित हुई थी। इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपीयों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इससे असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
इसके संबंध में पीड़ित सुमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हुए 10 दिन बीत गए परंतु अभियुक्तों की गिरफ्तार नहीं हुई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा संबंधित थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराए जाने के 10 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस की इस सुस्त कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया था। शिकायत के वक्त पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा, “आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हमारे परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। हमें डर है कि वह गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है।” पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपीयो को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे उच्च अधिकारियों के दफ्तर का दरवाजा खटखटाएंगे।
इस संबंध में जब थाना प्रभारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।









Users Today : 64
Users This Year : 23760
Total Users : 36353
Views Today : 191
Total views : 71457