चन्दौली धानापुर
थाना परिसर में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
धानापुरथाना परिसर में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले नुकसान और दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से जीवन में शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने का आह्वान किया।
पुलिसकर्मियों को न केवल खुद ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, बल्कि आम नागरिकों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। बताया कि नशा शरीर को खोखला करने के साथ पूरे परिवार को तबाह कर देता है और समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा भी गिरा देता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नशे से दूर रहना ही सभी की भलाई है।
इस अवसर पर गौरव यादव, इंद्रजीत यादव, एसआई संजय ओझा, एसआई गेंदा सिंह, एसआई बृजेश मिश्रा, एसआई हरिशंकर सिंह, एसआई देवेंद्र राय सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185