चन्दौली पड़ाव
सनबीम स्कूल मुगलसराय के लिए यह अत्यंत गौरव, हर्ष एवं ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र शशांक कुमार मौर्या ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में जनपद चंदौली में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए प्रदेश स्तर पर तृतीय रैंक हासिल कर विद्यालय, जनपद चंदौली तथा पूर्वांचल का नाम गौरवान्वित किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शशांक कुमार मौर्या को सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य समारोह आगामी 1 जून को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित होगा, जहाँ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री स्वयं अपने कर-कमलों से यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई CISCE एवं संस्कृत बोर्ड — के राज्य स्तरीय टॉपर्स को सम्मानित करेंगे।
इस विशेष अवसर पर शशांक कुमार मौर्य को एक लाख रुपये की सम्मान राशि, टैबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समारोह में प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राएँ एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे।
सनबीम स्कूल मुगलसराय के लिए यह उपलब्धि केवल एक छात्र की सफलता नहीं, बल्कि विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण, अनुशासन, समर्पण एवं सतत शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक है। शशांक मौर्या की इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया मानदंड स्थापित किया है।
विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा- कि शशांक मौर्या की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे सनबीम परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय के समर्पित शैक्षणिक वातावरण का श्रेष्ठ उदाहरण है। हमें विश्वास है कि शशांक भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सफलता के इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने कहा- कि शशांक कुमार मौर्या की यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय का छात्र प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
वहीं इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा- कि शशांक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। उसकी सफलता यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के डीन यू.बी. राय, उप- प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह , को-ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, एकेडमिक हेड साधना सिंह, पैरेलल करिकुलम हेड गुंजन सिंह, मनीष पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षकों ने शशांक कुमार मौर्य को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909