दिनांक 31.05.2026 को कैम्प कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक कैलाश राम एवं उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई प्रदान की गई।

पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचाइयों तक पहुँचाया है । इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा ।
इस अवसर पर उप निरीक्षक कैलाश राम एवं उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा को स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों के साथ अपने कार्यानुभव साझा करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की तथा उनके सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं।










Users Today : 68
Users This Year : 23679
Total Users : 36272
Views Today : 139
Total views : 71242