दिनांक 28.05.2026 को ट्रेलर संख्या BR-45-GB-3794 को बिना नंबर प्लेट एवं वाहन संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के कारण सीज कर चौकी कछवा रोड सर्विस लेन के किनारे पुलिस निगरानी में खड़ा कराया गया था।
दिनांक 29.05.2026 को रात्रि लगभग 01:00 बजे उक्त ट्रेलर के चालक द्वारा मौके का लाभ उठाकर सीज वाहन को चोरी-छिपे लेकर फरार हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वाहन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की दो टीमों का गठन कर तलाश प्रारंभ की गई।
तलाश के क्रम में दिनांक 29.05.2026 को थाना मिर्जामुराद की गठित पुलिस टीम द्वारा टेंगरा मोड़, रामनगर क्षेत्र से उक्त ट्रेलर बरामद करते हुए चालक अंकित यादव पुत्र बुल्लू यादव निवासी ग्राम भटौनी, थाना रामगढ़, जनपद भभुआ (बिहार) तथा परिचालक चन्दन यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी ग्राम रहारी, थाना रामगढ़, जनपद भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त ट्रेलर पर चालक एवं परिचालक (खलासी) के रूप में कार्य करते हैं। वाहन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण पुलिस द्वारा ट्रेलर को सीज कर दिया गया था। वाहन स्वामी द्वारा फटकार लगाए जाने के भय से उन्होंने अपने पास उपलब्ध दूसरी चाबी का उपयोग कर रात्रि के समय सीज ट्रेलर को वहां से निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अंकित यादव पुत्र बुल्लू यादव, निवासी ग्राम भटौनी, थाना रामगढ़, जनपद भभुआ (बिहार)
2. चन्दन यादव पुत्र मोतीलाल यादव, निवासी ग्राम रहारी, थाना रामगढ़, जनपद भभुआ (बिहार)बरामदगी का विवरण- ट्रेलर संख्या BR-45-GB-3794
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
• उ0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी ।
• उ0नि0 कौशल किशोर थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी ।
• हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी ।
• हे0का0 सर्वेन्द्र सरोज थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी ।
• का0 कमलेश कुमार यादव थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी ।









Users Today : 24
Users This Year : 16740
Total Users : 29333
Views Today : 49
Total views : 58130