घटना का विवरण-
दिनांक 28.05.2026 को भूमि संबंधी पुराने विवाद एवं आपसी मनमुटाव को लेकर अभियुक्त व उसके सहअभियुक्तगणों द्वारा वादिनी गार्गी सिंह के घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट की गई , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं । घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न कर वादिनी के सोने के आभूषण भी छीन लिये गये थे ।
उक्त संबंध में वादिनी गार्गी सिंह पत्नी सुजीत कुमार सिंह, निवासी ग्राम मढ़िया पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 260/2026 धारा 333/115(2)/351(2)/309(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 22:30 बजे, घटना में शामिल शातिर अभियुक्त अमित कुमार यादव को फायर स्टेशन मुगलसराय के समीप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है ।
नाम पता अभियुक्त-
अमित कुमार यादव पुत्र प्यारेलाल यादव, निवासी: सुजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी (उम्र 42 वर्ष)
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
• दिनांक: 29.05.2026
• समय: करीब 22:30 बजे
• स्थान: फायर स्टेशन मुगलसराय के समीप
अपराधिक विवरण (इतिहास)-
• मु0अ0सं0 260/2026 धारा 333/115(2)/351(2)/309(4) बीएनएस, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
विवरण पूछताछ-
पकड़े गए अभियुक्त अमित कुमार यादव ने पूछताछ में बताया कि वह घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था। मारपीट की घटना में वह शामिल था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. विजय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
2. उ0नि0अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
3. हे0का0 रजनीश राय थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
4. रि0का0 हर्ष गोस्वामी थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली









Users Today : 24
Users This Year : 16740
Total Users : 29333
Views Today : 49
Total views : 58130