यूपी पुलिस के तीन बड़े अफसर रिटायर: DGP राजीव कृष्ण ने दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा को किया सलाम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में —

* एल.वी. एन्टनी देव कुमार — पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ

* राकेश प्रकाश सिंह — पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर

* मनी राम सिंह — पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक

शामिल रहे।

विदाई समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने लंबे कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके अनुभव और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक माहौल में तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई