पंचकोशी मार्ग पर नगर निगम का बड़ा एक्शन: अवैध पशुबाड़े पर छापा, चार पशु जब्त, इलाके में मचा हड़कंप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

शहर में गंदगी और अवैध पशुपालन के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पंचकोशी मार्ग स्थित एक पशुबाड़े पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार पशुओं को जब्त कर लिया गया, जबकि संचालक को एक सप्ताह के भीतर पूरा स्थान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

नगर निगम को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रवर्तन दल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी निजी जमीन पर दर्जनों गाय और भैंस रखी गई थीं। पशुओं का मल सीधे नालियों में बहाया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी गंदगी फैल रही थी और जलनिकासी व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी और साफ कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर पशुबाड़ा नहीं हटाया गया तो आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इलाके में दुर्गंध, गंदगी और नालियों के जाम होने की समस्या बनी हुई थी। नगर निगम की इस कार्रवाई से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई