माहेश्वरी परिषद एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ जागरूकता सेमिनार
वाराणसी। बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से माहेश्वरी परिषद एवं HDFC Bank के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना के साथ हुआ। सेमिनार की अध्यक्षता माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष Deepak Maheshwari ने की।
सेमिनार में नगर के विख्यात चिकित्सक Dr. Venugopal Jhawar ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “साइबर क्राइम एक मानसिक बीमारी की तरह समाज में तेजी से फैल रहा है, जिसका शिकार छोटे-बड़े सभी लोग हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”

HDFC Bank के अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसीपी साइबर क्राइम Vidush Saxena ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केवल बनारस में ही लगभग 100 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हो चुका है,
जबकि देशभर में हजारों करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर घटना घटित होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें अथवा अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर साझा न करें तथा फर्जी ऐप्स और संदिग्ध लिंक से सावधान रहें।कार्यक्रम में दीपक माहेश्वरी, प्रफुल्ल सोमानी, गौरीशंकर नेवर, ज्योति महेश्वरी, पवन धूत, कृष्ण कुमार सोमानी, प्रशांत लखोटिया एवं लोकेंद्र करवा सहित अनेक लोगों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन Rakesh Kacholia ने किया तथा आभार ज्ञापन Krishna Kumar Kabra ने व्यक्त किया। सेमिनार के आयोजन में प्रशांत सिंह, बालमुकुंद, राजकुमार कोठारी, शंकर लाल सोमानी, बृजेश महेश्वरी, किशोर मुंदड़ा, राजेश बाहेती, बालकिशन असावा एवं लाला चांडक का विशेष सहयोग !









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909