धार्मिक श्रेणी बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

पाण्डेय हवेली स्थित निर्मल शिवानंद आश्रम में रविवार को धार्मिक श्रेणी बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का आयोजन संपर्क विभाग केंद्र काशी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन माननीय मनोज , क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित करने तथा सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यकर्ताओं की भूमिका समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दीन दयाल पाण्डेय , प्रांत संपर्क प्रमुख तथा राजेश पाठक जी, विभाग केंद्र संपर्क प्रमुख, काशी ने संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।काशी के दक्षिण जिला धार्मिक श्रेणी संपर्क प्रमुख वैदिक विद्वान वी चन्द्रशेखर द्रविड़ घनपाठी ने कहा कि काशी सदैव धर्म और अध्यात्म की राजधानी रही है

तथा यहां से समाज को नई दिशा देने का कार्य निरंतर होता रहा है। साथ ही समाज में बढ़ती नैतिक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए धार्मिक जागरण एवं संस्कार निर्माण को समय की आवश्यकता बताया।

बैठक में , काशी दक्षिण जिला धार्मिक श्रेणी सह प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार दुबे, काशी दक्षिण जिला धार्मिक श्रेणी सह प्रमुख धुलीपाल्ला नारायण शास्त्री एवं काशी दक्षिण जिला के 13 नगरों के सभी नगर प्रमुख एवं सह प्रमुखों की उपस्थिति रही।

मौके पर आचार्य भक्तिपुत्र रोहतम आंध्र प्रदेश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी काशीवासी सीवीबी सुब्रमण्यम शास्त्री , काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ उपेन्द्र त्रिपाठी रामकथा मर्मज्ञ उलीमीरी सोमैयाजुलु, निर्मल शिवानंद आश्रम के निर्मल रामनाथ शास्त्री , निर्मल अम्बैया सिद्धांती ,हर्षवर्धन बोधराजू करलपालेम रामकृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम में डॉ. लेखमणि त्रिपाठी (विमल जी) ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्र एवं धर्महित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में, बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण जिला धार्मिक श्रेणी संपर्क प्रमुख वैदिक विद्वान वी चन्द्रशेखर द्रविड़ घनपाठी ने व धन्यवाद ज्ञापन काशी दक्षिण जिला धार्मिक श्रेणी सह प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार दुबे ने किया

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई