वाराणसी।
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा जिलाबदर व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी हेतु वाराणसी कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहनियां थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए जोन स्तर के टॉप-10 अपराधी, माफिया और हिस्ट्रीशीटर गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त गोलू यादव, जो कि रोहनियां थाने के बेटावर का निवासी है, को जिलाबदर घोषित किया गया था। इसके बावजूद वह आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे वाराणसी में अपने घर पर रह रहा था।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे सीपैट कॉलेज करसड़ा के पास से अभियुक्त गोलू यादव को धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास एक वाहन भी बरामद हुआ,
जिसके वैध दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने उसे मौके पर ही सीज कर दिया। इस मामले में रोहनियां पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 0156/2026 के तहत धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553