वाराणसी
पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त विकास कुमार पुत्र स्वर्गीय विक्रम निवासी फ्लैट नंबर 70 रूम नंबर 01 कांशीराम आवास थाना शिवपुर वाराणसी को रविवार को माल गोदाम रोड थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा द्वारा बताया गया कि आवेदक द्वारा लिखित तहरीर दी गई की 21 मई 2026 को मेरी नाबालिक पुत्री 17 वर्ष जिसकी शादी 05 जून को है, वह घर से भाग गई है। मुझे शक है कि वह कांशीराम आवास ब्लॉक नंबर 72 के पास विकास पुत्र विक्रम के पास गई है।
जिसके संबंध में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास कुमार पुत्र स्व.विक्रम को रविवार को मालगोदाम रोड सिगरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र, उ0नि0 श्याम मोहन गुप्त, उ0नि0 नारायण यादव,का0 अजीत कुमार,का0 मनीष कुमार, म0कां0 संगीता सरोज आदि शामिल रहे।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553