महोबा में दलित छात्रा से अमानवीय घटना के विरोध में भदोही कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय पर फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के नेतृत्व में महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज फर्जी मुकदमों के विरोध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि घटना में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा प्रदेश में महिलाओं और दलित समाज की सुरक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

इस अवसरपर प्रभारी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि “महोबा की बेटी के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और गरीबों की आवाज उठाती रही है। प्रदेश में लगातार महिलाओं और दलित समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा ले रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ‘राजन’, माबूद खान, किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकी नाथ बिंद, शिव पूजन मिश्रा, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, राजाराम दूबे, स्वालेह अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुमित शुक्ला ‘चिंटू’, करन मौर्य, विष्णु जी उपाध्याय, शक्ति मिश्रा, उपेंद्र कुमार भारती, विशाल गौतम, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’ राकेश पाल ,धीरज पाल, परवेज हाशमी,राकेश मिश्रा, राजू गौतम, कुंदन मिश्रा, विनोद गौतम, अयान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – फारुख जाफरी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा पीडीए विरोधी सरकार,है भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार दिए जा रहे बेतुके बयानो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा नें कहां की ओमप्रकाश राजभर पागल है।