थाना चौबेपुर पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 23 वाहन सीज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर वाराणसी व खनन अधिकारी मय टीम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन रोकथाम अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन की चेकिंग के दौरान कुल 23 वाहन बरामद किए गए, जिनमें 17 ट्रैक्टर, 01 जेसीबी, 01 स्कॉर्पियो, 01 बजाज पल्सर व 03 लावारिस ट्रैक्टर शामिल हैं।

कुल 23 वाहनों में से 16 वाहनों को थाना चौबेपुर तथा 07 वाहनों को चौकी जाल्हूपुर पर खड़ा कराकर सीज/लावारिस में दाखिल करने की कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उ0नि0 मनीष चौधरी, उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा, उ0नि0 महेश मिश्रा, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना चौबेपुर व खनन विभाग की टीम।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा पीडीए विरोधी सरकार,है भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार दिए जा रहे बेतुके बयानो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा नें कहां की ओमप्रकाश राजभर पागल है।