बंद मकान में चोरी, 20 लाख के जेवरात व 25 हजार नकद पर हाथ साफ

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडौली नई बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मडौली नई बस्ती निवासी अनिल कुमार के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात सहित 25 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा पीडीए विरोधी सरकार,है भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार दिए जा रहे बेतुके बयानो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा नें कहां की ओमप्रकाश राजभर पागल है।