चन्दौली सकलडीहा,
सकलडीहा ब्लॉक चौराहा पर रविवार को सुबह श्रीपत ब्रम्ह बाबा गेट के सामने तेज रफ्तार में आ रही बोगा टै्रक्टर और सवारियों से भरी टेम्पू ग्रामीणों के सर्तकता से दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार में चल रही खाली बोगा टै्रक्टर पर रोक लगाये जाने की मांग किया। ब्लॉक चौराहा ब्रेकर लगाये जाने की मांग किया है।
सकलडीहा से कमालपुर धानापुर जाने वाली मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक हजारों वाहन गुजरता है। ब्लॉक चौराहा पर ओरवा और सकलडीहा ब्लॉक मार्ग के साथ कमलापुर और सकलडीहा की ओर से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। समीप में शराब ठेका भी है। श्रीपत ब्रम्हबाबा गेट से होकर ओरवा के लिये वाहन आते जाते है। सुबह ओरवा की ओर से आ रही खाली टै्रक्टर जैसे ही ब्लॉक चौराहा पर पहुंची।
सकलडीहा की ओर से सवारी लेकर जा रही टेम्पू आमने सामने होगी। ग्रामीणों के दूर से चिल्लाने के कारण सवारियों से भरी टेम्पू और बोगा टै्रक्टर के बीच दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। संजोग अच्छा रहा कोई बड़ी हादसा नही हुआ।
ग्राम प्रधान गुलाब मौर्या,विकास यादव,मुसाफिर यादव,बृजेश यादव,आनंद पांडेय,शरद,राढ़ू यादव,रामअवतार गुप्ता आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तेज रफ्तार में धड़ल्ले से चल रही बोगा टै्रक्टर पर रोक लगाने व ब्रेकर बनवाने की मांग किया।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिये पत्र भेजा जायेगा।











Users Today : 56
Users This Year : 23847
Total Users : 36440
Views Today : 142
Total views : 71639