चन्दौली सकलडीहा
चिलचिलाती धूप और हीट वे से आम जनमानस परेशान है। इसके बाद भी पशुओं के लिये कोई ठोस इंतजाम नहीं है। सकलडीहा कस्बा के मुख्य हाइवे मार्ग पर पानी से लेकर चारा के लिये मवेशी सुबह से लेकर शाम तक भटक रहे है। जिससे दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजवाने की मांग किया है। जिससे पशुओं को चिलचिलाती धूप और गर्मी से निजात मिल सके।
शासन के निर्देश पर आवारा पशुओं को देखभाल के लिये पशुआश्रय केन्द्र बनवाया गया है। जहां आवारा पशुओं को समय से पानी चारा के साथ गर्मी बरसात से निजात मिल सके। इसको लेकर जगह जगह पशुआश्रय केन्द्र बनाया गया है। इसके बाद भी विभागीय लापरवाही के कारण सुबह शाम हाइवे मार्ग से लेकर कस्बा में आवारा पशु चिलचिलाती धूप और गर्मी में पेयजल और चारा के लिये दर दर भटक रहे है। पशुओं के हाइवे मार्ग पर आने जाने से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।
कस्बा के समाजसेवी बाबूजान अहमद,जोखू सिद्दीकी,लल्लू खां,सिरी राय, संदीप गुप्ता,उमेश चौरसिया आदि ने जिला प्रशासन से आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजवाने की मांग किया है।











Users Today : 56
Users This Year : 23847
Total Users : 36440
Views Today : 142
Total views : 71639