चहनियाँ/चंदौली) विकास खंड चहनियाँ के खड़ेहरा में शनिवार को अमर ज्योति संस्था परिसर में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजानो को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ब्लाक व जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ,व भाजपा चहनिया मंडल अध्यक्ष नन्द गोपाल राजभर ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किा।
वहीं दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत लोकगीत,गजल भजन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं मुख्य अतिथियों ने 32 दिव्यांग बच्चों को स्मार्ट कैन ब्रेल किट, तीन व्हील चेयर, 10 मंद बुद्धि शिक्षण कीट, 3 हियरिंग कीट जरूरतमंद को वितरित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा की निस्वार्थ भाव से दूसरे की मदद करना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। क्योंकि यह न केवल जरुरतमंदों के जीवन में खुशियां लाता है बल्कि सेवा करने वाले व्यक्ति को आत्मिक संतोष भी प्रदान करता है।









Users Today : 1
Users This Year : 24081
Total Users : 36674
Views Today : 1
Total views : 72084