वाराणसी 20 मई :–
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा समाजसेवी एवं प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना के बाद उनके शुभचिंतकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने का सिलसिला जारी है।
बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गौरव राठी के पैर एवं सीने की पसली की हड्डी में फ्रैक्चर होने के साथ-साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी धर्मपत्नी जया राठी को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। गौरव राठी का इलाज वाराणसी के महमूरगंज स्थित फैक्चर क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिनव अग्रवाल की देखरेख में किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु स्वयं भेलूपुर स्थित जवाहर नगर आवास पहुंचे और गौरव राठी एवं उनके परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
_भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी आज मोबाईल के जरिये गौरव राठी के स्वास्थ्य की समुचित जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की!_
गौरव राठी से मिलने के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों का लगातार आवागमन बना हुआ है। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।











Users Today : 103
Users This Year : 15670
Total Users : 28263
Views Today : 227
Total views : 56135