सकलडीहा रजवाहा कूड़ा करकट से पटा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, 

रूपेठा से अमावल खोर फुल्ली तक जाने वाली सकलडीहा रजवाहा कूड़ा करकट से पटा जा रहा है। जिससे नहर का अस्तिव समाप्त होकर सड़क में तब्दील हो रहा है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नहर की साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है।

किसानों ने आरोप लगाया कि हाइवे सड़क निर्माण के दौरान सकलडीहा रजवाहा पुलिया की चौड़ाई कम कर दिया गया है। यही नही नहर में ही ट्रांसफार्मर को सिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा वैकल्पिक रूप से गंदा नाला का सीवर पाइप भी नहर में खोल दिया गया है।

धीरे धीरे कूड़ा करकट से पटता हुआ नहर चकरोड में तब्दील हो रहा है। इसके बाद भी सिंचाई और नहर विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या को लेकर किसान यूनियन की ओर से कई बार मांग उठाया गया। वावजूद विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।

किसान नेता पिंटू पाल,मुन्नी लाल यादव,गोबिंद सोनकर आदि ने जिला प्रशासन से नहर की साफ सफाई कराते हुए नहर का अस्तिव बचाये जाने की मांग किया है। जिससे किसानों का आगामी दिनों में नहर की पानी कुलावा और टेल तक पहुंच सके। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के माध्यम से नहर को व्यवस्थित कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।