खेल जगत में निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही किसी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। इसी क्रम में कराटे क्षेत्र से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक एवं खेल प्रोत्साहक सौरभ केशरी ने दिनांक 17 मई 2026 को आयोजित कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) की प्रतिष्ठित नेशनल जज परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।
यह परीक्षा देशभर के अनुभवी कराटे प्रशिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें तकनीकी ज्ञान, नियमों की समझ, निर्णय क्षमता तथा कराटे के अंतर्राष्ट्रीय मानकों का गहन परीक्षण किया गया। सौरभ केशरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और वर्षों के अनुभव के बल पर इस कठिन परीक्षा को सफलता पूर्वक पास कर यह सिद्ध कर दिया कि वे कराटे क्षेत्र में एक समर्पित एवं योग्य व्यक्तित्व हैं।
सौरभ केशरी केवल एक प्रशिक्षक ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत भी हैं।
उन्होंने अपने कराटे करियर में कई महत्वपूर्ण स्तर जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर प्रतिभागिता की हैं तथा निरंतर खेल के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने जिला, राज्य तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल, व खेलो इंडिया जैसे स्तर तक पहुंचाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कराटे के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में भी श्री सौरभ केशरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों को खेलों से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई है कि भविष्य में भी सौरभ केशरी इसी प्रकार अपने अनुभव और मेहनत से खिलाड़ियों को नई दिशा देते रहेंगे तथा क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
अंत में सौरभ केसरी जी बताया कि बचपन से ही उन्हें करने का बहुत शौक रहा है और वह इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देते हैं जिन्होंने नेताओं ने आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया
इसी क्रम में वाराणसी कराटे जिला संघ के सचिव दिलीप कुमार सैनी जी, स्वाति जायसवाल, स्पर्श एनजीओ के सेक्रेट्री राहुल मिश्रा ,सौम्या ओझा ,राजर्षि शिवांशु मिश्रा, नारायण शर्मा , मुकेश कुमार, किशन कुमार, डॉ अगस्त मुनि उपाध्याय शशि प्रकाश सिंह, संतोष यादव आदि लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









Users Today : 24
Users This Year : 16740
Total Users : 29333
Views Today : 49
Total views : 58130