रोहनिया
भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गोविंद दास गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को खनाव स्थित उनके आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनियुक्त राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता को बेहतर सुशासन उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरें। भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है।
इसके पूर्व भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गोविंद दास गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ नवनियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह के साथ चांदी का मुकुट भेंट कर भब्य स्वागत किया।
राज्य मंत्री ने नवनिर्मित पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयराज यादव, गोविंद दास गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, राजू प्रजापति, अनिल कुमार पांडे, सिद्धार्थ कुशवाहा, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, कमलेश पाल,रमाशंकर गुप्ता, रामप्रकाश वीरू, गौरव पटेल,जय प्रकाश पटेल,विनोद सोनकर, ग्राम प्रधान पारस यादव, कमला,अरविंद, बादल पटेल, अमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हंसराज विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।










Users Today : 48
Users This Year : 17011
Total Users : 29604
Views Today : 102
Total views : 58687