विधि विधान से शनिदेव की जयकारा के साथ मूर्ति की हुई प्राणप्रतिष्ठा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शनिवार को भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। इस दौरान भक्तों की ओर से विद्वान पंडितों के नेतृत्व में मूर्ति भ्रमण के बाद पूजा अर्चना किया गया। वही बरठी गांव के शनिदेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ।

कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देवी दुर्गा,गायत्री,संतोषी माता,विश्वकर्मा जी,भगवान शंकर,राम और राधा कृष्ण सहित हनुमान की मंदिर स्थापित है। शनिजयंती के अवसर पर भक्तों की ओर से भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। सकलडीहा कस्बा के दुर्गा माता मंदिर व अन्य देवताओं के मंदिर भ्रमण करते हुए शनि देव की मूर्ति का स्थापना किया गया।

पंडित आचार्य रत्न शंकर उपाध्याय सहित विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इस मौके पर बिनीत चंद्र पांडेय, मनीष पाठक, मनीष मिश्रा,रामजन्म चौबे,दिलीप मिश्रा,अशोक मिश्रा, अजय वर्मा,दीपक वर्मा,लवकुश विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल,अमित वर्मा,मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, अशोक जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन

बरठी गांव में शनिवार को प्राचीन शनि मंदिर पर शनि जंयती का आयोजन धूमधाम से किया। शुक्रवार की देर शाम से शुरू भजन कीर्तिन कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो शनिवार को खत्म हुआ। शनि भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार से विशेष पूजा तेलाभिषेक और आरती विधि विधान से किया गया। उसके बाद भंडारे शुरू हुआ जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आशीष पटेल,शिवम पटेल,दीपक मिश्रा,संत सिंह,अमरनाथ,चैथी,फेकन,दीनबंधु,बृजेश कुमार,निरंजन,दीपक,गो�

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई