राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दामों में 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है।
शुक्रवार सुबह से लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पहले से ही महंगाई और गैस की किल्लत का सामना कर रहे आम आदमी को बढ़े हुए दामों का एक और झटका लगा है।
लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा
इसके साथ ही सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं। कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का ये पहला झटका है। आगे कई बार और दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325