चंन्दौली नौगढ़
तेज आंधी और तूफान से तबाह हुए नौगढ़ क्षेत्र के गांवों में गुरुवार को प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग स्वयं सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच जाकर नुकसान का जायजा लिया।
जमसोती, जयमोहनी, मझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान समेत कई गांवों में डीएम ने खेतों में बर्बाद हुई फसलें, क्षतिग्रस्त मकान, गिरे पेड़ और बाधित बिजली व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। गांवों में पहुंचे डीएम को देखते ही ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा खुलकर बताई। किसी का आशियाना उजड़ गया तो किसी की मेहनत की फसल तूफान में बर्बाद हो गई।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत मद से प्रभावित परिवारों के खातों में 24 घंटे के भीतर सहायता राशि पहुंच जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांवों में पेयजल व्यवस्था, टैंकर से पानी की उपलब्धता, आवास योजनाओं और विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने लेखपालों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि हर प्रभावित परिवार का पारदर्शी तरीके से सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि कोई भी पीड़ित राहत से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कठिन जरूर है, लेकिन प्रशासन हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। सरकार की मंशा है कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिले और उन्हें दोबारा सामान्य जीवन जीने में परेशानी न हो।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद











Users Today : 15
Users This Year : 23711
Total Users : 36304
Views Today : 58
Total views : 71324