चन्दौली सैदुपूर
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम आई भयंकर आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। लतीफ शाह मजार के पास स्थित बाबा बनवारी दास मंदिर का टीन शेड तेज हवाओं में उड़कर मजार से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मंदिर परिसर का टीन शेड नीचे से उखड़कर उड़ा और मजार से टकराकर चिपक गया, जिससे मजार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि उस समय शेड के नीचे और आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि टीन शेड तिनके की तरह उड़ गया।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर में हाल ही में नवनिर्माण कार्य कराया गया था। बीते दिसंबर माह में मंदिर परिसर के नवनिर्माण का लोकार्पण बड़े धूमधाम से किया गया था।
इसके बाद श्रद्धालुओं के बैठने और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए टीन शेड लगाया गया था। तेज आंधी और तूफान के चलते शेड क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी है।
आंधी से क्षेत्र में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मदद की मांग की है।।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 15
Users This Year : 23711
Total Users : 36304
Views Today : 46
Total views : 71312