वाराणसी
वाराणसी लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रिंग रोड के पास घेराबंदी कर दो शातिर चोरों, शुभम मौर्या और शिवा विश्वकर्मा को दबोच लिया।
इनके कब्जे से चोरी की तीन बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल होने वाला ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मढ़वा गांव में खड़े पांच ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने की बात कबूली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य, आशीष साहनी, पहले ही पुलिस की पकड़ में आ चुका है।
वरुणा जोन एडीसीपी लिपि नगायच के दिशा-निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सफलता मिली। चौकी प्रभारी श्याम नारायण की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के माल के खरीदारों का पता लगा रही है।









Users Today : 7
Users This Year : 15574
Total Users : 28167
Views Today : 8
Total views : 55916