बागपत
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेकड़ा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय के मेधावी छात्रा मानवी ने विज्ञान वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्जुन तोमर ने कॉमर्स वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और दिव्या गर्ग ने कॉमर्स वर्ग में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र धामा और उपप्रबंधक प्रबंधक अंकित धामा ने संयुक्त रूप से छात्रों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। प्रबंधक देवेंद्र धामा ने कहा कि इन छात्रों की मेहनत और लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
यह परिणाम हमारे शिक्षण स्तर की गुणवत्ता का प्रमाण है। उपप्रबंधक अंकित धामा ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मानवी और अर्जुन तोमर जैसे परिश्रमी छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम को दिया।










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279