वाराणसी
दिनांक 11/5/2026 को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अर्बन फूड कोर्ट, नदेसर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मई को आरटीओ कार्यालय काजीसराय का घेराव किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एवं परिवहन विभाग द्वारा मोटर मालिकों पर लगातार नए-नए नियम लागू कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आए दिन बदलते नियमों और भारी जुर्माने के कारण बस एवं वाहन मालिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आरटीओ अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को अवगत कराया जाएगा तथा यह पूछा जाएगा कि बिना किसी टैक्स राहत के वाहन मालिक आखिर इतनी व्यवस्थाएं कैसे करेंगे।
बैठक में विशेष रूप से शान द्वारा आदेश हुआ है कि वर्ष 2019 के बाद की बसों एवं अन्य वाहनों में पैनिक बटन लगाने के आदेश हुई हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस आदेश के नाम पर आरटीओ विभाग द्वारा वाहन मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सभी बसों पर साथ ही आए दिन वाहनों के चालान किए जाने से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी है।
कार्यक्रम के अंत में 7 मई 2026 को दिवंगत हुए साथी त्रिभुवन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, विनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पी. रोहित सिंह, विकास सिंह, विशाल राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश Singh सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
राकेश कुमार सिंह जिला अध्यक्ष
बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
मो. 9415981850










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498