मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैलाशपुरी स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी,

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैलाशपुरी स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी पर चर्चा की गयी, वार्ड अध्यक्ष व बूथअध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गयी, बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस आई आर संयोजक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरालाल शर्मा ने कहा मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर छोटे, मझोले दुकानदार सहित व्यापारियों की दुकान व मकान तोड़ा जा रहा है उनको शासन द्वारा विस्थापित किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, जिससे बेरोजगारी को दूर किया जा सके, और कमजोर लोगों का जीवन यापन हो सके

वहीं शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नगर में विभिन्न समस्याओं का जंजाल है, नगर पालिका प्रशासन द्वारा लूट खसोट मचा हुआ है, सड़क रास्ते टूटे पडें हैं, गंदगी का साम्राज्य मचा हुआ है, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, धन उगाही का कार्य जोरों पर है, वही कमीशन खोरी के चक्कर में अगर कहीं कार्य हुए हैं तो मानक के विपरीत कार्य हुए हैं, जल्द ही इसके खिलाफ कांग्रेस जन आंदोलन करेंगे

बैठक में राकेश सिंह राजकुमार अरोड़ा इसरार कुरैशी ऋषि दयाल तुलसा सिंह प्रमोद मौर्या इम्तियाज अहमद रमेश पांडेय मुन्नी सिंह पटेल राजीव सिंह अजीत गिरी नेसार शाह डॉक्टर हुमायूं नियाज अहमद मुख्तारअहमद आदि प्रमुख लोग सम्मिलित रहे


रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई