मुगलसराय पुलिस का बड़ा गुडवर्क, 90 लाख का गांजा बरामद, थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अहम भूमिका, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली डीडीयू नगर

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुगलसराय पुलिस ने लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना मुगलसराय पुलिस टीम बीएसपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की तरफ से एक ट्रेलर में भारी मात्रा में गांजा लेकर वाराणसी की ओर जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और औद्योगिक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-07 पर ट्रेलर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रेलर के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन से कुल 08 बोरियों में रखा 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिलेष कुमार पुत्र स्व. कपिल सिंह निवासी अरवल, बिहार तथा अरविंद कुमार पुत्र रामनारायण सिंह निवासी अरवल, बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बिहार से वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के लिए उन्हें लगाया गया था।

पुलिस ने ट्रेलर संख्या JH02 BJ 9528 को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही। वहीं चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर सूरज कुमार सहित पुलिस टीम की सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई