मुगलसराय में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के गुल्ली पांडेय पोखरा क्षेत्र में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का स्थानीय लोगों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और उन्होंने गौ संरक्षण के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बताया कि यह ‘गविष्टि यात्रा’ गौ माता के प्राणों की रक्षा और उनकी प्रतिष्ठा बचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू हुई है और उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों में गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाई जा रही है। इसका उद्देश्य समाज को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित करना भी है। लोगों को ‘शंकराचार्य चतुर्विंशति’ में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में गौ माता की रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाया जा सके।

यात्रा के दौरान लोगों ने समर्थन व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि गौ माता की रक्षा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने की अपील की। उन्होंने आर्थिक सहयोग और मतदान के माध्यम से समर्थन देने की बात कही।

यह यात्रा 23 जुलाई को गोरखपुर में संपन्न होगी। इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ में ‘एक अक्षौहिणी सेना’ के साथ संकल्प शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर विनोद कुमार पांडेय, शुभम पांडेय, सुमित पांडेय, सुभाष यादव, रामाश्रय यादव, अभिषेक मिश्रा और सदाफल पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई