चंन्दौली धानापुर
विकास खंड में नगवा चौचकपुर मार्ग पर मेढ़वा गांव के पास मुख्य सड़क पर महीनों से जलजमाव बना हुआ है इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सड़क पर धान रोपकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। मेढ़वा- कोहड़ा तिराहे पर जल निकासी की गंभीर समस्या है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। जिससे पैदल चलने वालों वाहन चालकों और छात्र – छात्राओं को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार , यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से फिसलन बड़ गई है । जिसके कारण आएदिन लोग गिर कर चोटील हो रहे हैं। यह गंदा पानी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है बल्कि संक्रांमण फैलने का खतरा भी पैदा कर रहा है।
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करने कि मांग कि उन्होंने कहा कि इस धान को पैदा करके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा लगता चार बार से विधायक होने के बावजूद क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। नगवा मेढ़वा धानापुर मार्ग पीपा पुल के रास्ते गाजीपुर जाने वाला एक प्रमुख और व्यस्थ मार्ग है, जिस पर दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है।
लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि लोगों कि समस्या को देखते हुए जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503