सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा क्षेत्र में पिछले दिनों से लगातार बाइक चोर तथा वाहन चोर के हौसले बुलंद हो गए है। जिससे चोरों द्वारा आए दिन बाइक चोरी तथा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने का कार्य जारी है। इसी क्रम में सकलडीहा थाना अंतर्गत टिमीलपुरा ग्राम सभा में अमित कुमार साहनी के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो को चोरों ने अपना शिकार बनाया।
इस बात की जानकारी रविवार को सुबह जब अमित कुमार के परिवार जन सुबह घर से बहार निकले तब प्राप्त हुई। जिसके पश्चात उन लोगों द्वारा आसपास के लोगों से तथा दुकानदारों से अपने स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। परंतु कहीं भी उनके स्कॉर्पियो की होने की सूचना नहीं मिल पाई।
जिस पर अमित कुमार साहनी द्वारा सकलडीहा कोतवाली परिसर पर उपस्थित होकर तहरीर देकर अपने स्कॉर्पियो के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए न्याय दिए जाने की बात कही।
बता दे की अमित कुमार साहनी निवासी टिमीलपुरा का स्कॉर्पियो UP 14 CE 1118 जो की शनिवार को घर के बहार खड़ा था। वाही वाहन खड़ा करने के पक्षत उनके भाई घर के अंदर चले गए। जहां लोगों ने बताया की रात लगभग 11:00 बजे तक स्कॉर्पियो उनके दारवाजे पर खड़ी थी।
जिसके पश्चात आसपास के लोग तथा घर वाले भोजन कर अपने घर पर सोने चले गए। वहीं सुबह जब आँख खुली और बाहर जब टहलने के लिए निकले तो देखा की घर के दारवाजे से स्कॉर्पियो गायब है। जिस पर परिवारजनों द्वारा अपने स्तर से वाहन को खोजने की अथक प्रयास की गई, परन्तु काफी खोजबीन के बाद भी स्कॉर्पियो के बरे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
जिस पर अमित सहनी द्वारा थाना सकलडीहा पर अपस्थित होकर प्राथना पत्र दिया गया तथा अपने प्राथना पत्र के मध्यम से जल्द से जल्द अपने स्कॉर्पियो को बरामद करने की गुहार लगाई गई। एस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया की प्राथना पत्र प्राप्त हो गया है शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 7
Users This Year : 15574
Total Users : 28167
Views Today : 8
Total views : 55916