पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उदयपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 08.05.2026 को थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनीश वर्मा पुत्र त्रिभुवन कुमार वर्मा निवासी ग्राम नया पुरवा मजरे बेलहा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना उदयपुर पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
➡️ बरामदगी विवरण :-
01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त :-
01. अनीश वर्मा पुत्र त्रिभुवन कुमार वर्मा निवासी ग्राम नया पुरवा मजरे बेलहा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-
उ0नि0 संजय यादव, का0 विधि चन्द्र, का0 गिरजाशंकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।










Users Today : 6
Users This Year : 17790
Total Users : 30383
Views Today : 6
Total views : 60261