वाराणसी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा चलाए जा रहे। सदस्यता अभियान ने अब पूर्वांचल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसी क्रम में दिनांक 06 मई 2026 को वाराणसी स्थित पार्टी कार्यालय में एक भव्य बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में उमड़े जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने साफ संकेत दे दिया कि आने वाले समय में पूर्वांचल की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बड़ी ताकत बनकर उभरने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में जोश, उत्साह और संगठन की मजबूती का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं पार्टी की प्रदेश प्रधान महासचिव सीमा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गरिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शारदा त्रिवेदी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अनीता कुमारी, वाराणसी महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह, जौनपुर जिलाध्यक्ष ममता सिंह, जौनपुर जिला प्रधान महासचिव रेणु मौर्या तथा वाराणसी महानगर अध्यक्ष खेल-कूद महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गरीबों, शोषितों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनकर तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार लोग जुड़ रहे हैं। जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं सदस्यता अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया। बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन की चर्चा तेज हो गई है। और इसे पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503