सकलडीहा,
बरसात के दिनों में सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर भारी जलभरॉव की स्थिती हो जाती है। समस्या से निजात दिलाने के लिये व्यापारियों की ओर से डाकघर के समीप पूर्व में टूटी पुलिया को बनाये जाने की मांग किया था।
जिससे जल निकासी की समस्या से निजात मिल सके। आरोप है कि हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था कुछ लोगों को व्यक्तिगत हित के लिये पुलिया बनाये जाने के नाम पर कोरमपूर्ति कर रही है।
हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर से लेकर नागेपुर और तेन्दुई तक दोनों ओर नाला का निर्माण कराया गया। डाकघर के समीप पूर्व में टूटी पुलिया से बरसात का पानी बाहा में चला जाता था। लेकिन पुलिया का निर्माण नही होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसडीएम की सख्ती पर पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया।
व्यापारियों का आरोप है कि बगैर होल के रेलिंग विहिन पुलिया बनाया जा रहा है। जिससे दोनों साइड में बनी नाला का पानी निकासी की समस्या होगी। पुलिया निर्माण के नाम पर कोरमपूर्ति किया जा रहा है।
व्यापारी नेता दिलीप गुप्त,गोबिंद सोनकर,कलाम,रतेन्द्र राजभर,बाबूजान अहमद,राकेश गुप्त ने जिला प्रशासन से रेलिंग सहित होल वाली पुलिया बनाये जाने की मांग किया है। उधर कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिया निर्माण् के बाद होल किये जाने की बात कही है।











Users Today : 21
Users This Year : 13304
Total Users : 25897
Views Today : 96
Total views : 51466