सकलडीहा
स्मार्ट मीटर को लेकर अधिकारियों की ओर से लाख सफाई देने के बाद ग्रामीणों में आक्रोंश है। मंगलवार को दरियापुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने सकलडीहा डिविजन कार्यालय पहुंचकर समस्या से अवगत कराया। एक्सीईन नरेश कुमार ने स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी देकर शांत कराया। लेकिन महिलाये स्मार्ट मीटर हटाये जाने मांग पर अड़ी रही।
इस मौके पर मीना देवी,गुड्डी,नीलू, चंदा,सबराजी आदि रही।
पीएम रिपोर्ट के लिये कोतवाली पहुंची महिलायें
सकलडीहा बीते दिनों तेन्दुईपुर गांव के 19 वर्षीय विशाल राजभर अपने एक मित्र के साथ मुगलसराय जा रहा था। कुचमन स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के समीप एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।
घटना के चार दिन बाद भी परिजनों को पीएम रिपोर्ट की जानकारी नही होने पर रोष था। मंगलवार कोतवाली पहुंचकर पीएम रिपोर्ट और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग किया।
कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि घटना स्थल अलीनगर थाने की है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीएम कराया गया था।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501